किसानों को लुभाने की कसरत में जुटी कांग्रेस
श्रावस्ती : किसानों को लुभाने की कसरत में जुटी कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया
श्रावस्ती : किसानों को लुभाने की कसरत में जुटी कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान किसान मांगपत्र भरने को आतुर दिखे। कांग्रेस के पर्यवेक्षक शकीलुर्रहमान के नेतृत्व में चल रही संदेश यात्रा का संयोजन शरद त्रिवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल संदेश यात्रा का उद्देश्य सभी लोगों तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाना है। सिरसिया समेत कई स्थानों पर आयोजित किसान चौपालों को जिलाध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश महासचिव भगतराम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, शिवप्रसाद मिश्र, रजीउल्ला चौधरी, सरोज चौबे, उदयराज चंदेल, राजप्रसाद सोनी, अब्दुल तलीफ, उमा सिंह ने संबोधित किया। राहुल संदेश यात्रा में नीतू मिश्रा, नीलम तिवारी, रेहान खालिद, फारूख खान आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूद समाजवादी पार्टी की सरकार में भाई-भतीजा वाद हावी है। बसपा सुप्रीमो भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं।
कर्ज माफी के लिए बनाएं कांग्रेस सरकार : भिनगा नगर में कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब किसान मांग पत्र स्टाल लगाकर भरवाया गया। लोगों को बताया गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों के अंदर कर्जा माफ कर दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता इकबाल अहमद, मुहम्मद असलम, मीडिया प्रभारी अमन पांडेय, मुहम्मद अहमद, यशोदा नंदन शर्मा, वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।