रालोद ने भरी हुंकार, बंद करो भ्रष्टाचार
श्रावस्ती: गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल किसान समस्याओं व खराब कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर
श्रावस्ती: गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल किसान समस्याओं व खराब कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ भर्ती में घोटाला बंद किए जाने को लेकर हुंकार भरी।
कलेक्ट्रेट में पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। रालोद के जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने कहा कि प्रदेश व जिले में किसान प्रशासनिक उपेक्षा के चलते परेशान हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। थानों पर लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में पूरी तरह अराजकता का माहौल है। इसको लेकर राष्ट्रीय लोक दल पूरी तरह आहत है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ गन्ना किसानों का भुगतान कराने की मांग की। बाढ़ व सूखे से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने तथा जिले में सिंचाई, निर्माण, आयकर विभाग के कार्यालय को खोलने की आवाज उठाई। बिजली समस्या पर भी रालोद कार्यकर्ताओं ने इंगित किया। इस मौके पर राममिलन वर्मा, ननकू प्रसाद, रिजवान, समशेर अली व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।