संघर्षशील महिला थीं विजया राजे सिंधिया
श्रावस्ती: विजया राजे सिंधिया की पुण्य तिथि पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के आवास पर ऑनलाइन सद
श्रावस्ती: विजया राजे सिंधिया की पुण्य तिथि पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के आवास पर ऑनलाइन सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामफेरन पांडेय रहे। उन्होंने कहा कि विजया राजे सिंधिया एक कर्तव्य निष्ठ व संघर्ष शील महिला थीं। स्वतंत्रा आंदोलन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि विजया राजे सिंधिया का जन्म मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुआ था। उन्होंने 1957 में प्रखर राजनीति की शुरूआत की। वे हमेशा से महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती रहीं। आपात काल के दौरान राजनैतिक कैदी के रूप में वे जेल में भी रहीं। श्री पांडेय ने कहा कि भारतीय राजनीति में विजया राजे सिंधिया के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान महिलाओं को ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संध्या मुखर्जी, पाटनदेवी, निर्मला आर्या, लीला वती, ऊषा, मैना देवी, मंगलादेवी, प्रीती सिंह, गिरजेश देवी, कंचन, ओम प्रकाश दूबे, परमेश्वर पांडेय, ओम प्रकाश त्यागी, सतीश जायसवाल, रवि प्रकाश गुप्ता, मनीराम आर्य आदि मौजूद रहे।