Move to Jagran APP

मतदान कर बढ़ाएंगे लोकतंत्र की शान

By Edited By: Published: Fri, 25 Apr 2014 12:19 AM (IST)Updated: Fri, 25 Apr 2014 12:19 AM (IST)
मतदान कर बढ़ाएंगे लोकतंत्र की शान

श्रावस्ती: लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पहली बार मतदाता बने युवाओं में उत्साह हिलोरे ले रहा है। युवा मतदान करने के लिए बेताब दिख रहे हैं। इनका कहना है कि राष्ट्र निर्माण के लिए वोट कर लोकतंत्र को मजबूत बनाया जाएगा। युवाओं का मानना है कि मत के अपने अधिकार को खो कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

loksabha election banner

लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने का मौका मिला है। इस अधिकार को मैं खोना नहीं चाहती हूं। राष्ट्र निर्माण के लिए वोट डालकर मतदान प्रतिशत को बढ़ाऊंगी। सोच समझ कर मतदान कर राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनूंगी। साथ ही अपने पास पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करूंगी।

खुशबू तिवारी

पांडेयपुरवा हरिहरपुररानी

इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट करके भ्रष्टाचार पर चोट करूंगी। क्षेत्र और राष्ट्र के विकास के लिए मतदान करना हम सभी का फर्ज बनता है। मतदान महादान से कम नहीं है। इसलिए स्वयं मतदान कर दूसरों को भी प्रेरित करूंगी कि बिना लोभ लालच के बूथ पर पहुंच कर मतदान करें।

मीरा यादव

जरकुसहा हरिहरपुररानी

जागरुक होकर मतदान करूंगी। अपने पहले वोट से देश का भविष्य निर्धारण करूंगी। मतदाता देश का भाग्य बिधाता होता है। इसका हमें गर्व है। पहली बार वोट सोच समझ कर करूंगी। हमारे वोट से निश्चय ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। जनतंत्र में किसी को भी अपने मताधिकार को खोना नहीं चाहिए।

अनुराधा पांडेय

पांडेयपुरवा हरिहरपुररानी

हमारा मतदाता सूची में पहली बार नाम दर्ज हुआ। तभी से मैं बहुत ही उत्साहित हूं कि मैं अपना विचार मताधिकार के जरिए बुलंद करूंगी। वोट वफादारी से समझदारी से प्रत्याशी का चयन करूंगी। राष्ट्र के विकास और मजबूत भारत के लिए लोकतंत्र के महापर्व में सबको डुबकी लगानी चाहिए।

नीतू शुक्ला

पांडेयपुरवा हरिहरपुररानी

भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ वोट डाल लोकतंत्र को मजबूत बनाऊंगी। साथ ही परिवार के साथ समाज के लोगों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करूंगी। लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट की महत्ता काफी होती है। इसे खोना नहीं चाहिए।

प्रेमा गुप्ता

खैरी मोड़ हरिहरपुररानी

मैं पहली बार मतदाता बना हूं। मेरा उद्देश्य है कि मेरे पोलिंग बूथ पर सबसे ज्यादा मत पड़े। लालच देकर वोट मांगने वाले प्रत्याशियों को नकार देना चाहिए। बिना लोभ के लोकतंत्र के इस बड़े महायज्ञ में युवाओं को आहूति देनी चाहिए। इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

प्रमोद गुप्ता

खैरी मोड़ हरिहरपुररानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.