Move to Jagran APP

शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सात घंटे मेगा ब्लाक

शामली: शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर रविवार को दो अंडरपास का निर्माण किया गया। इस दौरान कई ट्रेनें रद

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 12:25 AM (IST)
शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सात घंटे मेगा ब्लाक
शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सात घंटे मेगा ब्लाक

शामली: शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर रविवार को दो अंडरपास का निर्माण किया गया। इस दौरान कई ट्रेनें रद रहीं। इस ट्रैक पर लगभग सात घंटे मेगा ब्लाक रहा। परिणाम स्वरूप यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद निर्माण कार्य पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन हो सका। इस बीच यात्री इधर-उधर भटकते रहे। रेलवे द्वारा शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर नानौता व ¨हड के पास दो अंडरपास बनाए जाने थे। पहले यह कार्य शनिवार को होना था लेकिन रेलवे के ठेकेदारों की तैयारियां पूरी न होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद रविवार को अंडरपास का निर्माण किया गया। यह कार्य सवेरे 8.10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 3.10 बजे पूरा हुआ। इस दौरान शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मेगा ब्लाक रखा गया। ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहा।

loksabha election banner

ब्लाक के दौरान शामली-सहारनपुर के बीच हींड-थानाभवन फाटक संख्या 99सी और थानाभवन-नानौता के बीच फाटक संख्या 115सी पर अंडरपास का निर्माण किया गया। अंडरपास निर्माण के कारण इस ट्रेक पर रेलगाड़ियों का संचालन लगभग 7 घंटे ठप रहा। परिणाम स्वरूप यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर केपी मलिक ने बताया कि हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी 54476 आज रद्द रही, जबकि 54475 दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर गाड़ी को करीब दो घंटे के विलंब से चलाया गया। 51909 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर गाड़ी को भी शामली में ही रद्द कर दिया गया। जो शाम 6.45 बजे सहारनपुर के लिए रवाना हुई। शाम 6.30 बजे सहारनपुर-शामली शटल पैसेंजर गाड़ी आज स्थगित रही। 74021 दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू को शामली स्टेशन पर स्थगित किया गया। जो दोपहर बाद 3 बजे शामली से 74025 बन कर दिल्ली के लिए रवाना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.