कविन्द्र ने किया जिला का नाम रोशन
शामली: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे 13वें इंडिपेंडेट्स कप में शामली के कविन्
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 11:53 PM (IST)
शामली: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे 13वें इंडिपेंडेट्स कप में शामली के कविन्द्र ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। हर साल आयोजित होने वाली इस बॉ¨क्सग प्रतियोगिता में देश के सभी राज्य के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। शामली वॉरियरस ऐकेडमी के खिलाड़ी कविन्द्र ने अंडर 19 किलो भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। कविन्द्र का शामली पहुंचे पर ऐकेडमी के सचिव गौरव शर्मा व टीम के कोच सतीश भारद्वाज ने शानदार स्वागत किया। इस दौरान अवनीश शर्मा, अजय पुंडीर, सुनील भारद्वाज आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें