रजवाहा की पटरी टूटने से खेतों में नहीं जा रहा पानी
संवाद सूत्र, थानाभवन : रजवाहे की पटरी टूटने के चलते किसानों को ¨सचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है
संवाद सूत्र, थानाभवन : रजवाहे की पटरी टूटने के चलते किसानों को ¨सचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने अधिकारियों से टूटी पटरी सही कराने की मांग की है।
गांव जसाना उर्फ मस्तगढ़ के घाट पर साख भैंसवाल के पास स्थित रजवाहा की पटरी कुछ दिन पूर्व टूट गई थी। इससे रजवाहे का पानी वापस नहर में जा रहा है। सिंचाई के लिए किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसान भीष्म त्यागी ने बताया कि रजवाहे की पटरी टूटने पर उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी, मगर चार दिन बाद भी पटरी ठीक नहीं की गई। किसान भीष्म त्यागी, ब्रह्मदत्त, जितेन्द्र, सतेन्द्र, नरेन्द्र, संजीव समेत काफी किसानों ने रजवाहे की पटरी ठीक कराने की मांग की है।