Move to Jagran APP

सेवापुर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

¨झझाना : क्षेत्र के गांव सेवापुर में एक वृद्ध की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वृद्ध अपनी बे

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM (IST)
सेवापुर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या
सेवापुर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

¨झझाना : क्षेत्र के गांव सेवापुर में एक वृद्ध की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वृद्ध अपनी बेटी की ननद के घर आया था। मृतक की बेटी ने ननद के बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। उधर, मृतक के पौत्र ने आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी हरभजन पुत्र केहर ¨सह अपनी बेटी राजेश्वरी के साथ गांव सेवापुर में बेटी की ननद के यहां आया था। आरोप है कि सुबह पांच बजे राजेश्वरी की ननद पुष्पा देवी के बेटे दीपक ने केहर ¨सह के सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। केहर ¨सह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ ¨झझाना भगवत ¨सह ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। राजेश्वरी ने पुलिस को बताया कि दीपक ने उसके पिता की गोली मारी है। एसओ ने दीपक को हिरासत में ले लिया। मृतक की बेटी राजेश्वरी ने दीपक के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी है। उधर, मृतक के पौत्र उद्बोध ने अपनी बुआ व दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.