गले मिलकर मनाया ईद का त्योहार
¨झझाना : सोमवार को ईद का त्यौहार कस्बे व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दिन निकलते ही मुस्लिम समाज
¨झझाना : सोमवार को ईद का त्यौहार कस्बे व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दिन निकलते ही मुस्लिम समाज के हजारों लोग ईदगाह पहुंचे व नमाज अदा की। एक दूसरे से गले मिलकर ईद का जश्न मनाया। ¨हदुओं ने भी मुस्लिम भाइयों के घर जाकर उन्हें ईद की बधाई दी।
सोमवार को मेरठ करनाल-हाईवे स्थित ईदगाह पर हजारों की तादाद में मुस्लिमों ने ईद की नमाज सुबह आठ बजे पढ़ी। मौलवी अकरम ने नमाज पढ़ाई। साढ़े आठ बजे नीला रोजा पर मौलवी सबदर ने ईद की नमाज पढ़ाई। इसके बाद सीर व दावतों का दौर शुरू हुआ जिसमें घर-घर जाकर सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ¨हदुओं ने भी अपने दोस्तों के घर जाकर सिवईं व सीर का मजा लिया। पूरे इलाके में शांति से त्यौहार मना। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।