श्री दुर्गाअष्टमी पर कन्याओं को कराया भोजन
शामली : जिले में शुक्रवार को श्री दुर्गा महाअष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कन्याओं क
By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 12:32 AM (IST)
शामली : जिले में शुक्रवार को श्री दुर्गा महाअष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान नवरात्र व्रत खोला गया।श्री दुर्गा अष्टमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सवेरे से ही श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद श्रद्धालुओं ने नवरात्र व्रत खोला। कुछ श्रद्धालु नवमी के दिन यानि शनिवार को कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोला जाएगा। इसी के साथ नवरात्र का समापन विधि विधान के साथ हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें