Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

शाहजहांपुर : समाजवादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 76 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 10:42 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

शाहजहांपुर : समाजवादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 76 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने 76 पाउंड का केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता, नेता व पदाधिकारी सपा मुखिया का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। पार्टी को भी मिलजुल की मजबूत बनाएं। कटरा विधायक राजेश यादव ने कहा कि शोषितों व वंचितों के लिए लड़ाई आगे बढ़ानी होगी। जिलाध्यक्ष एवं पालिका चेयरमैन तनवीर खां ने मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र की दुआ करते हुए कहा कि नेताजी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर आठ बार विधायक तीन बार मुख्यमंत्री छह बार सांसद एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्री के पद को सुशोभित किया है। उन्होंने कहा कि नेता जी ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो विधान परिषद एवं विधानसभा के दोनो सदनों में विरोधी दल के नेता भी रहे है। इस मौके पर पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी संजय मिश्र, जिला महासचिव रणंजय सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी व ब्रजेश पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। विधायक शकुंतला देवी, रोजा नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, तौकीर खां, केपी सिंह यादव, हफीज अंसारी, इंतियाज अली, सुकेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र यादव, रामप्रताप सिंह, डा. नवनीत यादव, गायत्री वर्मा, रेनू मिश्र, स्तुति गुप्ता, प्रतिभा अग्निहोत्री, राजेंद्र यादव, पंकज वर्मा, दिनेश सिंह हाजी आरिफ, श्यामजी शुक्ल, अजीज अहमद, जगजीत सिंह, मोहम्मद अहमद खां, सुहेल अंसारी, राजेश सिंह, छत्रपाल सिंह, नन्हे, राजीव सक्सेना, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, पिंटू तिवारी, गोपाल अग्निहोत्री, गया सिंह यादव, नौशाद कुरैशी, विजय प्रताप, मुशीर, जीशान, अतर, मोहम्मद नसीम, असलम अंसारी, मुंतका बेग, राशिद, असलम बेग आदि मौजूद रहे। पूर्व जिला सचिव आफाक अली उर्फ बच्चन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जलालाबाद : तहसील रोड स्थित सपा नेता महेंद्र यादव के आवास पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। बदायूं के सांसद धर्मेद्र यादव की भाभी अभिलाषा यादव ने केक काटा। इस दौरान अख्तर खां, विश्राम यादव, विश्वास यादव, राहुल यादव, बुद्धा खां, जितेंद्र यादव, अशोक कुमार, आदर्श, रामसागर आदि थे।

बंडा : स्थानीय सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव राजीव गंगवार की मौजूदगी में मिष्ठान्न वितरित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विजय मिश्र टीटू, भानू मिश्र, गौरव शुक्ल, छत्रपाल सिंह यादव, कृष्णकुमार वर्मा, शिवसरन सिंह, रामसरन सिंह, नेतराम प्रधान, यदुनाथ सिंह यादव समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.