Move to Jagran APP

पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पहुंची साइंस ट्रेन

By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 11:29 PM (IST)
पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पहुंची साइंस ट्रेन

शाहजहांपुर : जैव विविधता का संदेश देने और भावी पीढ़ी को पर्यावरण व विज्ञान के प्रति जागरुक करने के लिए साइंस ट्रेन शनिवार सुबह शहीद नगरी पहुंच गई। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने फीता काटकर चलित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी 16 बोगियों में जैव मंडल की झांकी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की।

loksabha election banner

सात साल में एक लाख किमी की यात्रा तय करने के बाद 30 अगस्त को 336वें स्थल के रूप में बायोडायवर्सिटी स्पेशल साइंस ट्रेन शहीदों की धरा पर पहुंची। दूसरी बार शहर आई ट्रेन को देखने के लिए बच्चों और युवाओं की कतार लगी रही। 16 कोच वाली वातानुकूलित ट्रेन में ट्रांस हिमालय, गंगा के मैदान, रेगिस्तान, समुद्रीय जीवन समेत कृषि की जैव विविधता के जीवंत दृश्य दर्शकों को ज्ञान का उपहार आकर्षित कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण तथा ऊर्जा संरक्षण सरीखे चिंतनीय विषय भी चलचित्र विज्ञान प्रदर्शनी की शान बढ़ा रहे है। डीएम शुभ्रा सक्सेना भी प्रदर्शनी में जैव विविधता की छटा देख प्रभावित हुई। मैनेजर साइंस ट्रेन राघव पांडया, नेशनल काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नालोजी कम्यूनिकेशन के हेड डा. बीपी सिंह, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के सलाहकार चंद्र मोहन, वरिष्ठ सहयोगी नितिन तिवाने, कृष्णा मुन्ने तथा रुबुल बोरा ने जिलाधिकारी समेत दर्शकों को साइंस ट्रेन यात्रा व जैव विविधता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

ज्वॉय आफ साइंस में बच्चों ने लिया आनंद

साइंस ट्रेन में शिक्षक और छात्रों समूह में ज्वॉय आफ साइंस लैब भी बनाई गई है। इस लैब में बच्चों को विज्ञान व प्रौद्योगिकी के विविध पहलुओं की जानकारी दी गई।

सात वर्ष पूर्व शुरू हुई थी यात्रा

साइंस ट्रेन के मीडिया प्रमुख रुबुल बोरा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रोत्साहन पर केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2007 में साइंस ट्रेन का शुभारंभ किया था। साल साल के भीतर इस ट्रेन ने एक लाख किमी की यात्रा तय की। ट्रेन के 16 में से आठ कोच पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के हैं। इनमें माध्यम से जैव भौगोलिक क्षेत्रों में असंख्य जैव विविधता को दिखाया गया है। शेष कोच में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन जैव विविधता एवं जल संवाहनीय पर्यावरण तथा ऊर्जा सरंक्षण जैसे विषयों विषयों पर फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि

छात्रों के लिए ट्रेन में विशेष सुविधा दी गई है। बीस छात्र-छात्राओं के समूह को ज्वाय आफ साइंस लैब में विज्ञान की जानकारी दी जाती है। कालेज प्रबंधक व प्रिंसिपल 09428405408 मोबाइल नंबर वार्ता करके ट्रेन में प्रवेश की विस्तृत जानकारी ले सकेंगे। प्रदर्शनी का समय सुबह दस से शाम पांज बजे तक का तय किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.