समाधान दिवस में 11 मामलों का समाधान
शाहजहांपुर : थानों में समाधान दिवस पर शनिवार को फरियादियों का टोटा रहा। जिलेभर के थानों में पहुंचे 48 शिकायती पत्रों में महज 11 का समाधान हो सका। दिवस के प्रति डीएम-एसपी के रुचि दिखाने के बावजूद भीड़ का टोटा निराश करने वाला है।
जिले के 22 थानों में शनिवार को सुबह 10 बजे ही समाधान शुरू हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार किए बगैर ही थानों में एसओ जम गए। अधिकांश थानों में प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व कर्मी दोपहर में 12 बजे तक पहुंचते रहे। सिटी सर्किल के सदर-बाजार, कोतवाली, आरसी मिशन में एक-एक प्रार्थना पत्र आए। सबसे ज्यादा आठ-आठ फरियादी अल्हागंज एवं जलालाबाद थाने में पहुंचे थे। अल्हागंज में सभी फरियादियों की समस्या का समाधान हो गया। जलालाबाद में चार समस्याएं ही निस्तारित हो सकीं। मदनापुर में पांच शिकायतीपत्र आए जिनमें चार का मौके पर ही निस्तारण हो गया।