Move to Jagran APP

पंडित नेहरू के आदर्शो पर चलने का संकल्प

शाहजहांपुर : कांग्रेसियों ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके आदर्शो को जीव

By Edited By: Published: Fri, 14 Nov 2014 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 14 Nov 2014 11:36 PM (IST)
पंडित नेहरू के आदर्शो पर चलने का संकल्प

शाहजहांपुर : कांग्रेसियों ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर जीवन पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

पंडित नेहरू के 125वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि जिस समय पं. नेहरू ने देश की कमान संभाली, उस समय देश के सामने असंख्य समस्याएं थीं। उन्हीं के कुशल नेतृत्व में देश विकास उन्मुख हुआ। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि आज विरोधी भ्रामक प्रचार कर कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को तोड़मरोड़ कर जनता के बीच में रख रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व धर्मेद्र दीक्षित ने कहा कि नेहरू जी ने ऐशोआराम की जिंदगी छोड़कर खादी पहनी और स्वतंत्रता के आंदोलन में कई बार जेल गए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अनूप वर्मा ने किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनाथ बघेला, जगदीश कुशवाहा, गोपाल शर्मा, सावित्री शर्मा, राकेश मिश्र, फहीम खां आदि ने भी अपने विचार रखे। विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि समारोह में कृष्ण विनोद मिश्र, रजनीश गुप्ता, हरनाम कटियार, कृपाराम मिश्र, हाजी अनीस, अश्वनी द्विवेदी, शारदा त्रिवेदी, सरदार रवींद्र सिंह, सुधीर गुप्ता, संतोष गुप्ता, अदीब खां, फुरकान अहमद कुरैशी, अरुण कुमार सिंह, रवि कैथवार, शारदा थापा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.