लक्खा के भजन में झूमे हजारों भक्त
शाहजहांपुर : पुवायां इंटर कालेज के मैदान पर क्षेत्र के सबसे विशाल 13वें दुर्गा जागरण में हजारों भक्त
शाहजहांपुर : पुवायां इंटर कालेज के मैदान पर क्षेत्र के सबसे विशाल 13वें दुर्गा जागरण में हजारों भक्तों की भीड़ को भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा ने झुमा दिया। रातभर हजारों की भीड़ भजनों पर झूमती रही।
मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से दुर्गा जागरण का आयोजन कराया गया गया था। 40 फिट ऊंचा महामायी का दरबार सजा था जिसमें ब्रह्मा-विष्णु-महेश, गणेश, हनुमान आदि थे। आयोजक राजा नन्दा व सेवादारों ने मां ज्वाला जी व मेहंदीपुर बाला जी से लाई गई पवित्र ज्योति को लाकर रखा और महामाई व बाला जी की आरती की। जागरण का शुभारम्भ पवित्र ज्योतियों व दुर्गा मां की आरती से हुआ। सर्वप्रथम अमन सावरियां व सोनिया शर्मा ने भजन गाकर समां बांध दिया। 12 बजे मंच पर भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा ने पूजा करके कहा कि वह 16 वर्ष पूर्व पुवायां आए थे। आज फिर से महामायी के दरबार में आया हूं। लक्खा ने पहला भजन 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' गाकर समां बांध दिया। लक्खा को देख भीड़ मंत्रमुग्ध हो गई। लक्खा ने 'फिर आए नवरात्रे माता के, आते हैं हर साल नवरात्रे माता के' व 'मैया का चोला है रंग लाल' व 'बेटा बुलाये झट दौड़ी चली आए मां' और 'आया सावन मेला रे एवं अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो' व 'दर्शन को हर साल सदा सुहागन आऊं' व 'लाल रंग की लाल चुनरिया' भजन पेश किए तो लोग झूम उठे। तीन बजे तक भक्त झूमते रहे। इसके बाद लक्खा ने विराम दिया। लक्खा के पुत्र ने भी भजन गाया। लक्खा के जाने के बाद अमन सावरियां ने मंच संभाला। चार बजे के बाद तारा रानी की कथा संपन्न हुई। नगर के सभी मार्गो पर भीड़ थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मे सम्पन्न दुर्गा जागरण को लाइव दिखाने के लिए एलईडी एलसीडी प्रोजेक्टर लगाए गए थे। आयोजन में समिति अध्यक्ष राजा नन्दा ने भजन गाकर समां बांधा। पुवायां के साथ ही आसपास के क्षेत्र से लोग उमड़े हुए थे। आयोजन में धीरज शर्मा, राजा नंदा, विनायक अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रतीक गुप्ता अरविन्द सिंह, पीयूष गुप्ता, देवेंद्र लील, सचिन गुप्ता, कपिल गुप्ता, सुनील बंसल, सुधीर अग्रवाल, राजेश कुशवाहा, विक्की श्रीवास्तव, भगवानदास, राजेश शुक्ल, संचित सिंह, अखिलेश अग्निहोत्री, नरेश रस्तोगी गुंजन बाथम, सोनू प्रधान, राम जी गुप्ता, नीरज वर्मा, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।