कलेक्ट्रेट में शुरू हुआ आशाओं का अनशन
शाहजहांपुर : अपमान की आग से जल रही आशाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार से कार्यकत्रि
शाहजहांपुर : अपमान की आग से जल रही आशाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार से कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन द्वारा आशाओं को अपमानित व अभद्र व्यवहार किए जाने का विरोध जताया। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी सरकार से मांग भी की।
ऑल इंडिया आशा कार्यकत्री सेवा कल्याण समिति की पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में अनशन शुरू करने साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में कार्यकत्रियों ने मांग की है कि स्वास्थ्य मंत्री विवादित बयान को वापस लेने के साथ ही कार्यकत्रियों से माफी मांगे। आशाओं ने वेतन निर्धारित करने की मांग करते हुए कहा है कि सरकार को आशा कार्यकत्रियों का वेतन दस से 15 हजार किया जाए ताकि उनको आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में आशाओं ने मांग की है कि ड्यूटी के दौरान अगर किसी कार्यकत्री के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो उसको शासन-प्रशासन द्वारा हर मुआवजा देने के साथ ही हरसंभव मदद की जाए। आशाओं को बेवजह परेशान करने वाले चिकित्सकों पर जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर, मीडिया प्रभारी रविंद्रा, सुनीता सिंह, रामसुखी, प्रिया मिश्रा, प्रेमवती, रीता, द्रोपदी, राजो, आशादेवी, सुषमा देवी, रामदेवी, मंजू, रचना देवी, सुनीता शुक्ल, वीनू श्रीवास्तव, ममता देवी, कुसुमा देवी, रूपा सिंह, माया देवी, सुमन लता, अनीता, उर्मिला, ज्योत्सना तिवारी, सुमन तिवारी, मीनू, सोमवती, पूनम कुमारी, मीरा देवी, कांती आदि मौजूद रहीं।