कालाधान वापस मंगवाकर मजबूत की देश की आर्थिक स्थिति
तिलहर : बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप ¨सह ने कहा कि कालाधन देश में दीमक की तरह लगा हुआ
तिलहर : बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप ¨सह ने कहा कि कालाधन देश में दीमक की तरह लगा हुआ था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खत्म करने का काम किया। उन्होंने कई लोगों से कालाधन वापस मंगवाया, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी।
संदीप ¨सह तिलहर, कटरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर नगर के सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों गिना रहे थे। उन्होंने कहा कि आज तक ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं बना जो 24 घंटे में 18 घंटे जनता की सेवा के लिये तत्पर रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लाल बत्ती को खत्म कर वीआइपी कल्चर समाप्त किया। विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति करेगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की नीतियों व योजनाओं का प्रचार करने को कहा। जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी ने भी विचार रखे। संचालन राहुल देव सागर व आभार संजय गुप्ता ने व्यक्त किया। इस दौरान अरुण यादव चैनू, सुशील बाबू गुप्ता, पातीराम वर्मा, अनुज ¨सह, महेश चंद्र, ऋषि द्विवेदी, सुमित ¨सह, दुर्गेश गुप्ता, हेतराम गंगवार आदि मौजूद रहे।