कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद
गढि़या रंगीन : कब्रिस्तान की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। तनाव बढ़ता देख एसडीएम व सीओ
गढि़या रंगीन : कब्रिस्तान की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। तनाव बढ़ता देख एसडीएम व सीओ वहां पहुंच गए। सर्किल का पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता की, तब जाकर माहौल शांत हुआ।
क्षेत्र के ग्राम जरगवां में काफी दिनों से कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह करीब दस बजे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक जताने लगे। बात ज्यादा बढ़ी तो नौबत मारपीट तक आ गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। कुछ असमाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने लगे। एसओ शंकर लाल ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद एसडीएम तिलहर एसपी ¨सह व सीओ तिलहर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कटरा, जैतीपुर व तिलहर से भी फोर्स बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां वार्ता हुई। एसडीएम एसपी ¨सह के समझाने पर दोनों पक्ष पैमाइश के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद कानूनगो बाबू ¨सह कुशवाहा व लेखपाल महेश ने पैमाइश कराई। उसके आधार पर दोनों पक्षों का लिखित समझौता करा दिया गया।