पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा पांचवा आरोपी
शाहजहांपुर: सीओ अरुण कुमार पर हमले के मामले में दूसरे दिन पुलिस पांचवा आरोपी अभी भी गिरफ्तार नहीं क
शाहजहांपुर: सीओ अरुण कुमार पर हमले के मामले में दूसरे दिन पुलिस पांचवा आरोपी अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पायी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
सीओ अरुण कुमार रविवार की रात गश्त करके लौट रहे थे। रास्ते में करनापुर गांव के निकट रेता लदी ट्रैक्टर-ट्राली दिखी। सीओ ने दोनो ट्रालियों को पकड़ने का प्रयास किया। एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। जिसे पुवायां पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। सीओ थाने से अपने सरकारी आवास पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। आवास में घुसने के लिए गेट खोलने का प्रयास किया। सीओ का चालक व होमगार्ड बाहर निकले। दोनों लोगों ने देखा आधा दर्जन बाइक पर एक दर्जन से अधिक लोग गेट खड़े थे। चालक व होमगार्ड ने आरोपियों को ललकारा तो भाग गए। पुलिस ने करनापुर गांव के हमीर, असलम, तौहीद, नबीउल्ला, आलेनबी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आले नबी को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।