तेज धूप ने दी ठंड से राहत शाम में बढ़ी गलन
शाहजहांपुर : लगातार कई दिन से पड़ रही ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली। दिन में तेज धूप खिली तो हवाएं
शाहजहांपुर : लगातार कई दिन से पड़ रही ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली। दिन में तेज धूप खिली तो हवाएं भी नहीं चलीं। जिससे तापमान भी बढ़ गया। हालांकि शाम में मौसम बदलने के साथ ही गलन बढ़ गई।
शनिवार शाम आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन रविवार सुबह होते-होते आसमान पूरी तरह से साफ हो गया था। धूप तेज खिली थी, जिससे पारा भी बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने घरों के आंगन व छतों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। मौसम अच्छा होने का असर बाजारों में भी दिखा। कई दिन के बाद काफी चहल-पहल नजर आई। लोगों ने दुकानों पर खरीदारी की। हालांकि शाम छह बजे के बाद मौसम कुछ ठंडा होना शुरू हुआ। जैसे-जैसे समय बढ़ा पारा नीचे आने लगा, जिससे गलन बढ़ गई। हवा भी चलने लगी, जिस कारण रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के वैज्ञानिक डा. मनमोहन ¨सह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह के बने रहने के आसार हैं। दिन में लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन शाम में ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों को इस समय एहतियात बरतने की जरूरत है।