Move to Jagran APP

समारोहपूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

शाहजहांपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशताब्दी वर्ष समारोहपूर्वक मनाया गया। भाजपा की ओर से जगह

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:34 PM (IST)
समारोहपूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

शाहजहांपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशताब्दी वर्ष समारोहपूर्वक मनाया गया। भाजपा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के गांधी भवन में हुए समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि एकात्म मानववाद भाजपा का मूल दर्शन है। वर्तमान समय में साम्यवाद और समाजवाद के विकल्प के रूप में यह सभी समस्याओं का हल बताता है। जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि पंडित दीनदयाल का सादा जीवन उच्चकोटि के आदर्श को प्रस्तुत करता था। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ ने सभी को अपना-अपना बूथ जीतने के टिप्स दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप ¨सह यादव, विधायक रोशन लाल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल ¨सह यादव, बलवीर ¨सह, श्याम नरायन मिश्रा, कोविद कुमार ¨सह, अरुण सागर आदि ने विचार रखे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप ने सभी अतिथियों को तलवार भेंट की। इस दौरान डीपीएस राठौर, हरिप्रकाश वर्मा, क्षमा वर्मा, सुनीता ¨सह, पवन ¨सह, मलिखान लोधी, नवनीत पाठ, जेपी मिश्र, सर्वेश पाल, अंशुल ¨सह चौहान आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

मिर्जापुर : जरियनपुर गांव स्थित नखासा बाजार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को महान ¨चतक बताया। उन्होंने आरएसएस को बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा भारत की संस्कृति भारत की धरती की उपज है। मुख्य वक्ता भाजपा मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती ने कहा कि पंडित दीनदयाल का एकात्म मानववाद सिद्धांत का मूल उद्देश्य विकास के अंतिम छोर पर खड़े गरीब व्यक्ति को अवसर देना है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह ने देश का विकास तभी हो सकता है जब गरीबी समाप्त हो। कार्यक्रम के संयोजक सत्यभान ¨सह भदौरिया थे। डा. विजय जौहरी, सभासद अशर्फी ¨सह राठौर, अनुज गुप्ता, सोवरन ¨सह यादव, संतोष दीक्षित आदि ने संबोधित किया। आभार क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम गुप्ता ने व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.