डीजे बंद कराने पर बवाल, मुश्किल में जन्में कान्हा
शाहजहांपुर : कोतवाली पुलिस की चूक से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शहीद नगरी आग की लपटों में घिरने से बच
शाहजहांपुर : कोतवाली पुलिस की चूक से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शहीद नगरी आग की लपटों में घिरने से बच गई। पुलिस ने कान्हा के जन्म से ठीक पहले से डीजे बंद करा दिया, जिसपर लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। हालात बेकाबू होने पर जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तेजी दिखाई तो कान्हा का जन्म एवं प्रसाद वितरण किया जा सका। घटना के बीच प्रशासनिक चूक स्पष्ट तौर पर नजर आ रही थी। कोतवाली अंतर्गत मिशन तिराहे पर सालों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। दो साल पूर्व इसी स्थान पर श्रीकृष्ण जन्म के समय बवाल हो गया था। जिसके बाद हालात पर काबू पाने में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. एके राघव को मशक्कत करनी पड़ी थी। उस घटना के बाद दोनों पक्षों में कुछ समझौता कर भविष्य में विवाद न होने के रास्ते सुझाए गए थे। गुरुवार रात मिशन तिराहे पर फिर से बवाल हो गया। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने डीजे बंद करा दिया। जिसके बाद पूजा कर रहे लोगों आक्रोश फट पड़ा। हालांकि डीजे का बजना समझौते में था कि यह तो बात की बात है। लेकिन पुलिस को चाहिए था कि कायदों का हलवा देते हुए एक गतिविधियों पर नजर रखती। उस परिस्थिति में डीजे बंद कराने की नौबत ही नहीं आती। लेकिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को हल्के में लिया, जिससे उच्चाध्कारियों को फजीहत हुई। पर्व पर अमन बनाए रखने को पुलिस थानावार मी¨टग की लेकिन उसके बावजूद विवाद होना प्रशासन की रणनीति पर बड़ा सवाल है। पर्व के ²ष्टिगत सड़क पर कान्हा के भक्तों का रेला होने के बावजूद पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां नजर नहीं आ रही थी। शुक्र रहा कि डीएम, एसपी, जनप्रतिनिधियों के तेजी सकारात्मक सोंच से मामला निबट गया।