सपा सरकार से हर वर्ग परेशान
शाहजहांपुर : बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डीनेटर राममूर्ति लाल ने समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हु
शाहजहांपुर : बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डीनेटर राममूर्ति लाल ने समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। जिस कारण राज्य के सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। बल्कि सपा शासनकाल से निजात पाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
जोन कोआर्डीनेटर राममूर्ति लाल यहां स्थित मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज में आयोजित बसपा कैडर शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता से विपक्षी दल बौखला गये हैं। विपक्षी पार्टियां बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन बसपा का विजय रथ रुकने वाला नहीं है, क्योंकि राज्य की जनता ने बसपा का शासनकाल देखा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। रोजाना ही दिन दहाड़े हत्या, लूट, दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं। जिससे जनता में दहशत का माहौल है। चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नीरज मौर्य ने कहा कि सपा शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस पर ही हमलों की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। सपा ने जो वादे किये थे, वे सब झूठे साबित हुए हैं। राज्य में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में सपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर ¨सह तथा डा. नरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामनरायन शाक्य, सोनेलाल शाक्य, अभिषेक बजाज, जितेंद्र शाक्य, मुकेश गुप्ता, सत्यवीर, आलोक मिश्रा, उमेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।