बसपा में ही सुरक्षित है कश्यप समाज का हित
शाहजहांपुर: बसपा के विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने कहा कि आजादी के 67 वर्षों में किसी भी राजनैतिक
शाहजहांपुर: बसपा के विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने कहा कि आजादी के 67 वर्षों में किसी भी राजनैतिक पार्टी ने कश्यप समाज के लोगों के उत्थान के बारे में नहीं सोचा, जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें विधान परिषद में भेजा है। कश्यप समाज का हित केवल बसपा में ही सुरक्षित है।
एमएलसी सुरेश कश्यप नगर के गन्ना किसान संस्थान के मी¨टग हाल में कश्यप समाज के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा शासन काल में विकास कार्यों की झड़ी लग गई थी। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए गए थे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें उच्च सदन में भेजकर कश्यप समाज को गौरवान्वित किया है। इस कर्ज को समाज के लोग आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत दिलाकर उतारने के संकल्पित रहें। नगर विधान सभी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद असलम खां ने कहा कि बसपा जनहित के मुद्दों पर विशेष कार्य करती है। इसके शासन काल में विकास कार्यों को तवज्जो दी जाती है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की। आने वाला समय बसपा का ही है। कटरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राजीव कश्यप ने कहा कि सुरेश कश्यप को एमएलसी बनाकर कश्यप समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे पूर्व 51 किलो की माला पहनाकर एमएलसी सुरेश कश्यप का कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य राजेश कश्यप, बहादुर लाल आजाद, संतराम, राजेश्वर कश्यप, कल्लन कश्यप, सुशील कश्यप, राजपाल कश्यप, राजीव कश्यप, अर¨वद कश्यप, हरीराम कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश कश्यप एवं संचालन पूर्व जिला महासचिव रामसरन पाल ने की।