बजट से गरीबों और व्यापारियों को राहत नहीं
शाहजहांपुर: शहर कांग्रेस सेवादल कमेटी की बैठक शनिवार को हुई। इसमे बजट का पुरजोर विरोध किया गया। प्र
शाहजहांपुर: शहर कांग्रेस सेवादल कमेटी की बैठक शनिवार को हुई। इसमे बजट का पुरजोर विरोध किया गया। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर ¨चता जतायी गयी। शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट से गरीबों और व्यापारियों को राहत नहीं मिलने वाली है। मुख्यमंत्री अपनी पीठ खुद थपथपा रहे है। प्रदेश में अपराध चरमसीमा पर है, हत्या, लूट, डकैती और मासूम बच्चों के साथ हैवानियत हो रही है और सीएम चुप्पी साधे हुए है। सपा के विधायक और मंत्री डांस पार्टियों डांस कर रहे है। कांग्रेस सेवादल इस बजट का विरोध करेगा । अब सपा 24 घंटे बिजली का लालच देकर जनता का वोट लेना चाहती है। 18 फरवरी को सेवादल प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेगा। इस दौरान अतर ¨सह राणा, राकेश गुप्ता, शंखधार, सोनी गुप्ता, मोनिका सागर, रामकुमार वर्मा, रवि कैथवार, अतीउल्ला, शकील अंसारी, अदीब अहमद, फरमान खां, शाका, संदीप गुप्ता, आशीष वर्मा और अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।