लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
शाहजहांपुर : दिलावरपुर-रधौला गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती की साइकिल रोक ली। बदमाशो ने
शाहजहांपुर : दिलावरपुर-रधौला गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती की साइकिल रोक ली। बदमाशो ने महिला का कुंडल लूटने का प्रयास किया तो विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के पति को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश लूटपाट में असफल रहे और बाइक से भाग गए। निगोही तथा ¨सधौली पुलिस के बीच डेढ़ घटें तक सीमा विवाद मचा रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव भायपुर निवासी दिनेश कुमार (28) की ससुराल पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पड़री में है। बुधवार को ससुराल में होनी वाली पूजा में शामिल होने वह अपनी पत्नी ममता व पुत्र शिवम के साथ साइकिल से जा रहा था। दिलावर-रधौला मार्ग पर नहर के किनारे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी साइकिल रोक ली। एक बदमाश बाइक से उतरा उसकी पत्नी के कान के सोने के कुंडल नोचने का प्रयास किया। उसने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाश ने उसके गोली मार दी। महिला ने शोर मचाया तो खेत पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने गोली से घायल दिनेश के परिवार वालों को फोन पर सूचना दी। सूचना पर थाने से दारोगा केवल राम फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जिस स्थान पर घटना हुई तो दारोगा ने निगोही थाना क्षेत्र की घटना बतायी। निगोही के दारोगा एसपी ¨सह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। इधर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। घायल युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बाइक पर दो बदमाश थे और दोनों के पास तमंचे थे। लालरंग की बाइक थी। उसने बताया कि बदमाशों ने उसके कान का कुंडल नोचने का प्रयास किया था। उसके पति ने विरोध किया तो एक बदमाश ने गोली मार दी, जिससे उसके पति घायल हो गए। इधर दोनों थानों के बीच सीमा विवाद मचा रहा। आखिर में डेढ़ घंटे बाद सिंधौली क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज की गई।