महिला ने लूटी सोने की चेन
शाहजहांपुर : कोतवाली क्षेत्र चौक में स्थित फूलमती मंदिर है। यहां पर प्रत्येक अमावस्या को मेला लगता ह
शाहजहांपुर : कोतवाली क्षेत्र चौक में स्थित फूलमती मंदिर है। यहां पर प्रत्येक अमावस्या को मेला लगता है। सोमवार को अमावस्या को लेकर मंदिर में महिलाओं की भीड़ थी। तभी मुहल्ला बाडूजइ्र निवासी अजीता पत्नी अविनाश सक्सेना अपनी भाभी मिनाक्षी के साथ सुबह दस बजे फूलमति मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आयी। वह और उसकी भाभी मंदिर के गेट पर भीड़ में खड़ी थी। इसी दौरान एक महिला उसके पीछे खड़े हो गयी। और अजीता के गले से सोने की चेन नोच ली। महिला ने शोर मचाया और गले से चेन नोचने के बाद आरोपी महिला भीड़ में भागने का प्रयास किया। लोगो ंने आरोपी महिला को पकड़ लिया। महिलाओं ने उसके कब्जे से नोची गई सोने की चेन बरामद कर ली। महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई की।
नकदी, मोबाइल समेत पर्स चोरी
शाहजहांपुर : कांट थाना क्षेत्र के गांव सरौरा निवासी दीक्षा तिवारी पत्नी विनीत तिवारी अपने मायके मुहल्ला विजयपुर रेती थाना रामचंद्र मिशन आई थी। वह अपनी मां के साथ सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे फूलमती मंदिर आई थी। तभी भीड़ में एक महिला ने उसकी पर्स छीन ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरन भाग चुकी थी। महिला ने बताया पर्स में आठ सौ रुपये व मोबाइल फोन था।