नागिन ने महिला को डसा
शाहजहांपुर : मुहल्ला आतिशवजान में एक महिला सुबह चारपाई पर बैठी थी। तभी कमरे में आइ नागिन ने उसे काट
By Edited By: Published: Mon, 12 Oct 2015 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2015 11:34 PM (IST)
शाहजहांपुर : मुहल्ला आतिशवजान में एक महिला सुबह चारपाई पर बैठी थी। तभी कमरे में आइ नागिन ने उसे काट लिया। महिला की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल में रिफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के मुहल्ला आतिशवजान निवासी कल्लू खां की पत्नी नरगिस कारचोबी का काम करती है। सुबह आठ बजे एक कमरे में चारपाई पर पैर लटकाकर बैठी थी। अचानक नागिन ने उसे डस लिया। उसने शोर मचाया तो परिवार वाले आ गए। लेकिन तब तक नागिन कमरे से जा चुकी थी। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे डॉक्टरों ने उसे रिफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें