होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : पुवायां से पंचायत चुनाव की डयूटी करके होमगार्ड शहर में अपनी पुत्री
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : पुवायां से पंचायत चुनाव की डयूटी करके होमगार्ड शहर में अपनी पुत्री के घर पर शुक्रवार की रात आया। उसकी अचानक तबियत खराब हो गयी। दामाद उसे जिला अस्पताल ले गया जहां होमगार्ड की मौत हो गयी। होमगार्ड सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र का रहने वाला है।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव कासिमगंज निवासी रामपाल (45) होमगार्ड विभाग में तैनात है। जिला पंचायत चुनाव को लेकर होमगार्ड की डयूटी ¨सधौली थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर बुजुर्ग में प्राइमरी स्कूल में लगायी गयी थी। वह शुक्रवार को जिला पंचायत चुनाव डयूटी में गया था। पंचायत चुनाव समाप्त हो जाने के बाद वह रात साढ़े नौ बजे बस स्टैंड पर उतरा। सेहरामऊ दक्षिणी जाने के लिए कोई सवारी न मिलने पर वह अपनी पुत्री पूजा पत्नी सत्यपाल निवासी जिया खेल में चला गया। उसकी पुत्री ने उसे खाना खाने को कहा लेकिन होमगार्ड ने आपने साथ लाए खाने को खाया और चारपाई पर लेट गया। रात 12 बजे उसकी अचानक तबियत खराब हुई, उसके सीने में दर्द उठा और उल्टी हुई। उसके दामाद सत्यपाल ने बताया कि वह मुहल्ले में एक डॉक्टर के यहां ले गए और उसने कुछ दवा दी। डाक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वह अपने ससुर को जिला अस्पताल सुबह चार बजे ले गया। जहां डॉक्टर ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। मृतक होमगार्ड की पुत्री पूजा ने बताया कि उसके पिता बीमार नहीं थे। उनकी मौत कैसे हो गई, उन्हें कुछ नहीं जानकारी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी
जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि मृतक होमगार्ड रामपाल के परिवार को विभाग द्वारा आर्थिक मदद दी जाएगी। उसकी मृत्यु चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई है। होमगार्ड की अंत्येष्टि के लिए उनके परिजनों को दो हजार रुपये भी दिये।