रंजिशन व्यक्ति को गोली मारी
शाहजहांपुर : पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात में घर में घुसकर व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दि
शाहजहांपुर : पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात में घर में घुसकर व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर फायर करते हुए भाग गए। परिवार वाले घायल को लेकर फर्रुखाबाद अस्पताल ले गए है।
थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर मड़इया निवासी 35 वर्षीय होशियार ¨सह की गांव में पुरानी रंजिश चल रही है। वह शुक्रवार की रात में मकान के बरामदे में सो रहा था। तीन लोग रात तीन बजे दीवार फांदकर उसके मकान में घुस आए और उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए और शोर मचाया। हमलावार फाय¨रग करते हुए मुख्य दरवाजे से भाग गए। परिवार वाले घायल को लेकर थाने पर गए और घटना से अवगत कराया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर ने घायल को रेफर कर दिया। परिवार वाले घायल को लेकर फर्रुखाबाद लेकर चले गए। एसओ र¨वद्र कुमार ने बताया कि थाने पर तहरीर नहीं आई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।