अमित ने बॉ¨क्सग में छोड़ी अमिट छाप
शाहजहांपुर : सिकंदरपुर गांव में रहने वाले अमित ने बॉ¨क्सग की राह पर कुछ ऐसे फतेह हासिल की कि वह गांव
शाहजहांपुर : सिकंदरपुर गांव में रहने वाले अमित ने बॉ¨क्सग की राह पर कुछ ऐसे फतेह हासिल की कि वह गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक '¨सकदर' बन गया। एक के एक बाद एक प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाले अमित ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पर पंच जड़ दिया। उसकी यह उपलब्धि तहसील से लेकर दूर-दूर तक फैल रही है। अमित को विदेश में देश की ओर से प्रतिभाग करने का मौका मिला है।
क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी रामसेवक यादव के पुत्र अमित यादव ने दिल्ली के राजीव गांधी स्टेडियम में नेशनल बा¨क्सग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर पूरे गांव व जिला नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया। गांव आने पर अमित का अशोक कुशवाहा, सोनू यादव, मुकेश यादव, राधामाधव, शिवरतन, अशोक यादव सहित तमाम लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अमित ने बताया कि वह प्रदेश की टीम से खेल रहा था। कठिन परिश्रम के बदौलत उसने सोना जीता। उसके पिता रामसेवक यादव ने बताया कि मुरादाबाद में काम कर परिवार को पेट पालते हैं। होनहार अमित सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बा¨क्सग की पिछले दो वर्षों से शिक्षा ले रहा था, उसने प्रशिक्षण प्राप्तकर प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां उसकी लगन और मेहनत से सफलता हासिल हुई। नेहरू युवा मंडल सिकंदरपुर समिति के सदस्य अमित यादव ने बताया कि वह भूटान में 25 व 26 जुलाई को होने वाली बा¨क्सग प्रतियोगिता में इंडियन टीम से अपने हुनर का जलवा दिखाएगा।
इनसेट
युवाओं को बॉक्सर बनाने की है तमन्ना
अमित यादव कहते हैं कि वह आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है, लेकिन वह क्षेत्र के युवाओं को बा¨क्सग के गुर सिखाना चाहता है। बकौल अमित उसे किसी संस्था द्वारा उसे सहयोग मिल जाए तो वह अपना हुनर युवाओं में उतारना चाहेगा।