कैंट में लगाए जाएंगे 11000 पौधे
शाहजहांपुर : कैंट क्षेत्र में वन महोत्सव का आयोजन सामाजिक वानिकी प्रभाग, शाहजहांपुर द्वारा किया गया।
शाहजहांपुर : कैंट क्षेत्र में वन महोत्सव का आयोजन सामाजिक वानिकी प्रभाग, शाहजहांपुर द्वारा किया गया। पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए 10 हैक्टर भूमि पर 11000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वन महोत्सव में ब्रिगेडियर जेएस सरन कमांड अधिकारी एवं कर्नल बख्शी सहित लगभग 300 सैन्य कर्मी एंव विद्यालय के 200 छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर जेएस सरन ने बताया गया कि संतुलित पर्यावरण के लिए एक तिहाई भू-भाग वृक्षों से अच्छादित होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा गया कि अपने घर पर जाने के पश्चात कम से कम एक पौधे का रोपण अपने माता-पिता के साथ मिल कर अवश्य करें। एनके ¨सह प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, शाहजहांपुर द्वारा उक्त अवसर पर अवगत कराया गया कि कैंट क्षेत्र में 10 हैक्टर भूमि पर कुल 11000 पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिसमे मुख्य रूप से फलदार प्रजातियों आम, जामुन, आंवला अमरूद का रोपण किया जायेगा कुछ स्थानों पर शीशम, अर्जुन, गुटेल का भी रोपण किया जायेगा। रोपण की सुरक्षा करके शहर में हरीतिमा बढ़ाई जायेगी। इस कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से श्री बनारसी दास, क्षेत्रीय वनाधिकारी, राजीव गुप्ता, उपराजिक, श्री तोताराम, बनविद् श्री सीपी ¨सह, बन रक्षक आरपी वर्मा, केपी ¨सह आदि मौजूद रहे।