अटैनाघाट पर नदी में डूबकर युवक की मौत
शाहजहांपुर : गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार को गंगा नदी में चार लोग डूबने लगे थे। लोगों ने तीन लोगों को
शाहजहांपुर : गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार को गंगा नदी में चार लोग डूबने लगे थे। लोगों ने तीन लोगों को डूबने से बचा लिया था और एक युवक नदी में डूब गया था। उसको बेहोशी की हालत नदी से बाहर निकाला गया। बदायूं ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।
कस्बा कलान निवासी 24 शेखर पुत्र विनोद का भाई 28 वर्षीय अनिल, 26 वर्षीय सुनील व उसका दोस्त 15 वर्षीय सचिन ने दोपहर 12 बजे गंगा दशहरा पर्व नहाने के लिए योजना बनायी। चारेां लोग बुधवार की दोपहर दो बजे अटैनाघाट पर नदी में नहा रहे थे। नहाते-नहाते चारों नदी के बीच में चले गए और डूबने लगे। उनका शोर सुनकर नदी में नहा रहे अन्य लोगों ने अनिल, सुनील व सचिन को डूबने से बचा लिया। इस दौरान शेखर नदी में डूब गया। इस बीच जानकारी पर उनके परिवार वाले घाट पर पहुंच गए। एक घंटे बाद गोतोखोरां ने शेखर को नदी से बेहोशी की हालत में निकाल लिया। परिवार वाले उसे बदायूं लेकर जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गयी। परिवार वाले उसका शव लेकर घर ले गए।