Move to Jagran APP

डॉन के भाई का शव मिला, हत्या की आशंका

शाहजहांपुर : सदर-बाजार अंतर्गत दिलाजाक मुहल्ले में युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। अज्ञात यु

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 12:09 AM (IST)
डॉन के भाई का शव मिला, हत्या की आशंका

शाहजहांपुर : सदर-बाजार अंतर्गत दिलाजाक मुहल्ले में युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। अज्ञात युवक के शव पर जख्म के निशान मिलने से हत्या की आशंका जतायी जा रही थी। दोपहर में मृतक की शिनाख्त शहर के डॉन रहे अनिल ¨सह घुरई के भाई के रूप में होने पर हत्या की आशंका को बल मिल गया। दरअसल में घुरई की मौत के बाद उसका भाई करन ¨सह ही उसकी संपत्ति का देखभाल कर रहा था। अनिल ¨सह घुरई की मौत वर्ष 2014 में गोलीबारी में हुई थी। बहरहाल सच्चाई तो पुलिस की गहराई से होने वाली छानबीन में ही उभर कर सामने आ सकेगी।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दिलाजाक मुहल्ले में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला था। राहगीरों ने पुलिस को इत्तला दी तो सदर-बाजार पुलिस पहुंच गयी। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान नजर आ रहे थे। प्रथम दृष्टया चोट के निशान ब्लेड नुमा किसी बारीक हथियार के प्रतीत हो रहे थे। सदर-बाजार पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। दोपहर में मृतक की शिनाख्त शहर के मशहूर डॉन रहे अनिल ¨सह घुरई के भाई करन ¨सह के रूप में हुई। मूलत: गढि़या रंगीन निवासी करन ¨सह वर्ष 2014 में मारे गए अपने सगे भाई कुख्यात अनिल ¨सह घुरई के संपत्ति की देखरेख करता था। अनिल ¨सह घुरई की गोलीबारी में हुई मौत के एक सप्ताह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। हालांकि परिवार लोग मामले में देरशाम तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए थे। अनिल की हत्या के बमुश्किल एक सप्ताह बाद ही उसकी गली न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बाइक सवारों ने फाय¨रग कर सनसनी फैला दी थी। फाय¨रग की उस घटना के बाद दूसरी घटना प्रकाश में नहीं आ सकी है। चर्चा है कि करन ¨सह से जरायम क्षेत्र के कुछ लोगों से संपत्ति का विवाद चल रहा था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक नशे का आदी थी। उसी में उसकी जान गयी है। मौके से बरामद नशीली इंजेक्शन उसके नशेड़ी होने की गाथा बयां कर रही थी। जानकारी दी कि उसके शव पर इस तरह के निशान नहीं जिससे हत्या का अनुमान लगाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.