रोजा थर्मल पॉवर प्लांट से मिले बिजली
शाहजहांपुर : जिले को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं नगर विधायक सु
शाहजहांपुर : जिले को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने फिर से कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर जिले में स्थित रिलायंस थर्मल पावर से अतिरिक्त बिजली दिलाने की मांग उठाई है। भाजपा विधान मंडल के नेता ने तर्क दिया है कि रोजा थर्मल पॉवर 1200 मेगावाट का प्लांट स्थापित है। इसके संचालन में शहर की जमीन, पानी, श्रम उपयोग हो रहा है। इसके अलावा इस थर्मल पॉवर के संचालन में यूनिट के आसपास का तापमान भी लगभग दो डिग्री सेंटीग्रेट अधिक रहता है। इससे शहरवासी तपन, जलन, राख, प्रदूषण सभी कुछ जनता को एवज में मिल रहा है। जबकि अतिरिक्त विद्युत की एक घंटे भी सप्लाई नहीं मिल रही है। श्री खन्ना ने कहा 27 अप्रैल 2010 को केंद्र के एक शासनादेश द्वारा केंद्र सरकार के अधीन जो थर्मल पॉवर संचालित होते थे। उनकी यूनिट के 5 किमी. क्षेत्र में 6-8 घंटे अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति किए जाने की व्यवस्था थी। परंतु वर्तमान में यह शासनादेश उपयोगी होते हुए भी समाप्त कर दिया गया है। विधान मंडल नेता ने मांग करते हुए कहा जनहित में निजी क्षेत्र के थर्मल पॉवर यूनिट जिन-जिन स्थान पर स्थापित हैं वहां 5 से 7 किमी. क्षेत्र में 6-8 घंटे अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में एक शासनादेश जारी करने की मांग की ताकि विद्याुत वितरण के अधिकार सहित निजी क्षेत्र के थर्मल पॉवर प्लांट से जनसामान्य को आसपास के एरिया में अतिरिक्त घंटों में विद्युत सप्लाई हो सके।