बाजे ढोल- मंजीेरे, आज बिरज मे होली मेरे रसिया
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में 'होली के रंग, योग के संग' कार्यक्रम आयोजि
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में 'होली के रंग, योग के संग' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कविताओं की फुहार से लोग सराबोर हो गए। साधकों ने अबीर गुलाल लगाकर लोगों को होली की बधाई दी।
योग विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसके बाद राधाकृष्ण के चित्र के साथ होली खेली गई। तत्पश्चात साधिकाओं ने ढोलक, मंजीरे पर होली के गीत गाए। आज बिरज में होली मेरे रसिया, होली खेल रहे बांके बिहारी, सतगुरु पिया मोरी रंग दे चुनरिया, होरी आई कन्हाई आदि गीतों पर लोगों ने खूब होली का धमाल किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के जिला मंत्री कवि डॉ. इंदु अजनबी ने होली की व्यथा पर सुनाया-तन अधूरा है और अधूरी ब्रज की छोरी है, तुम्हारे रंग बिना राधिका ये कोरी है,मैं जो रोई तो तेरी बांसुरी भी रोएगी। अब तो आ जाओ कन्हैया कि आज होरी है। इसके बाद तेजवीर गुप्ता ने भी होली पर कविता पाठ किया। ज्योति गुप्ता व राजीव गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, विपिन रस्तोगी, सुभाष चंद्र वर्मा, भावशील शुक्ल, गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा, रतन खन्ना, राम निवास अग्निहोत्री, जवाहर लाल रस्तोगी, अशोक कुमार रस्तोगी, गीता पांडेय, मंजुला शर्मा, तृप्ति, निधि गुप्ता, वंदना गुप्ता, रचना चांदना, मीनाक्षी मिश्रा, किरन मिश्रा, रोली खन्ना, राजकुमारी वर्मा, सरल रस्तोगी, निर्मला देवी, मिथलेश रस्तोगी, शगुन रस्तोगी, सुमन सिंह मौर्य, लीना, कंचनलता आदि मौजूद रहे।