Move to Jagran APP

आंखों, त्वचा व बालों का रखें विशेष ख्याल

शाहजहांपुर : होली के दौरान रंग से आखों व त्वचा को कैसे सुरक्षित रखें तथा क्या सावधानियां बरतें। इन स

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 10:43 PM (IST)
आंखों, त्वचा व बालों का रखें विशेष ख्याल

शाहजहांपुर : होली के दौरान रंग से आखों व त्वचा को कैसे सुरक्षित रखें तथा क्या सावधानियां बरतें। इन सब बातों पर जागरण कार्यालय में बुधवार को प्रश्न पहर के दौरान होम्योपैथिक डॉ. गौरव ने प्रकाश डाला।

loksabha election banner

प्रश्न : रंग खेलते समय आंखों को बचाने के लिए क्या करें।

दिलीप राठौर, शिवम मिश्रा आनदंपुरम।

उत्तर : रंगों से आखों को बचाने के लिए चश्मा पहनें।

प्रश्न : शरीर को रंग के बचाने के उपाय बताएं।

बृजेश, शेर सिंह, हरनोखा तिलहर।

उत्तर : पूरे शरीर पर मॉस्चराइजर क्रीम या सनस्क्रीम लगाएं या फिर तेल लगाकर भी त्वचा को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है।

प्रश्न : होली के दौरान लोग बालों में रंग भर देते हैं, कैसे बचाव करें।

दलसिंह यादव शिक्षक, सरथरा

उत्तर : बालों को रंगों से बचाने के लिए कैप का इस्तेमाल करें। इसके अलावा बालों में नारियल तेल लगाना बेहतर रहेगा। इससे बालों पर रंगों का दुष्प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।

प्रश्न : आखों में रंग चला जाए तो क्या करें।

अवनीश कुमार, मीरानपुर कटरा।

उत्तर : अगर आंखों में रंग चला जाए तो आंखों को रगड़ें नहीं, आंखों को साफ पानी से कई बार धोएं। इसके बाद भी जलन होने पर चिकित्सक को दिखाएं।

प्रश्न : त्वचा में एलर्जी है, होली में रंग खेलने के दौरान क्या एहतियात बरतें।

शहजाद खां, जलालाबाद।

उत्तर : त्वचा पर नारियल का तेल लगा लें। एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति पानी अधिक पीयें। अच्छा होगा आप रंग न खेलने से परहेज करें।

प्रश्न : केमिकल वाले रंगों से कैसे बचें।

अमित गुप्ता, लाला तेली बजरिया।

उत्तर : बाजार में बिक रहे रंगों में कॉपर सल्फेट, पोटैशियम पड़ा होता है, ऐसे रंगों से परहेज करें। रंग लगाने पर अगर त्वचा पर जलन महसूस हो तो तुरंत धोएं तथा उस पर तुरंत कोई मॉस्चराइजर लगाएं। बेहतर होगा हर्बल रंगों का प्रयोग करें।

प्रश्न : चेहरे से गहरा रंग हटाने के लिए क्या उपाय है।

सीता सिंह, सिंधौली।

उत्तर : शरीर पर लगे रंग को रगड़े नहीं बल्कि उसे धोकर छुड़ाएं। रंग को गरम पानी से धोएं। बेसन के साथ मलाई के इस्तेमाल से रंग छूट जाता है।

प्रश्न : दमा के मरीज रंग कैसे खेलें।

लक्ष्मी, तिलहर।

उत्तर : दमा के मरीज उड़ने वाले अबीर गुलाल से बचें, इससे फेफड़ों में परेशानी हो सकती है।

इनसेट

इसका रखें ख्याल

1-रंग

-शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढककर रखें।

-पूरे शरीर पर मॉस्चराइजर क्रीम या सनस्क्रीम लगाएं।

-रंग खेलने से पहले त्वचा पर नारियल का तेल लगाएं।

-चश्मा अवश्य पहनें।

-बालों में नारियल का तेल लगाएं या कैप का इस्तेमाल करें।

-हर्बल रंगों का प्रयोग करें या घर के बने रंगों का इस्तेमाल करें।

-रंग भरे गुब्बारों का इस्तेमाल न करें, इससे चोट भी लग सकती है।

-आंखों पर रंग जाने के बाद उनको रगड़े नहीं, ताजे पानी से कई बार धोएं। जलन कम न होने पर चिकित्सक को दिखाएं

-शरीर पर लगे रंग को रगड़कर न छुड़ाएं, रंग को गरम पानी से धोएं फिर बेसन के साथ मलाई का प्रयोग करें। ऐसा करने से रंग छूट जाता है

-शरीर में घाव होने पर रंगों से बचें, इससे संक्रमण होने की आशंका रहती है

-दमा के मरीज उड़ने वाले अबीर गुलाल से परहेज करें, यह फेफड़ों में पहुंचकर परेशानी पैदा कर सकता है

2-खानपान

-अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थो का सेवन न करें

-भांग से परहेज करें, यह नर्व सिस्टम को प्रभावित करता है।

-तली भुनी चीजें अधिक खाने से कब्ज होने की आशंका रहती है

-सरसों के तेल से बनी चीजों का इस्तेमाल करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.