एक ही जगह होली जलाएं, भाईचारा बढ़ाएं
शाहजहांपुर : जैसे जैसे होली का पर्व करीब आता जा रहा है वैसे ही शहर के जागरूक लोग एक मुहल्ला एक होलिक
शाहजहांपुर : जैसे जैसे होली का पर्व करीब आता जा रहा है वैसे ही शहर के जागरूक लोग एक मुहल्ला एक होलिका को गति प्रदान करने लगे हैं। इसी क्रम में मुहल्ला अजीजगंज के लोगों ने एकत्र होकर एकता और भाईचारे को बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने अन्य लोगों को भी दैनिक जागरण की इस मुहिम से जोड़ने का फैसला किया। उनके मुताबिक दैनिक जागरण की यह मुहिम सराहनीय है। इससे मेलजोल तो बढ़ेगा ही, साथ ही लकड़ी की खपत भी कम होगी। मुहल्ला अजीजगंज में सभासद सुरेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि एक ही स्थान पर होलिका दहन हो। उन्होंने कहा कि होली का पर्व भेदभाव भुलाकर एक साथ मनाने का है। हमें सभी संप्रदाय के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाना चाहिए। एक ही जगह होली जलेगी तो आपस में मेल जोल बढ़ेगा। रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि अलग-अलग होली जलने से लकड़ी की खपत ज्यादा होगी और पर्यावरण भी प्रदूषित होगा। इसलिए सभी को एक जगह होली जलाने का निर्णय लेना होगा। सभी ने एक ही होली जलाने और लोगों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ भी ली। इस मौके पर अनुराग चौहान, राकेश वर्मा, राममूर्ति वर्मा, हिमांशु, सुरेश जौहरी, अमित दीक्षित, इंद्रपाल वर्मा, डब्बू जौहरी, डालचंद्र वर्मा, सुरेश चंद्र, संतोष गुप्ता, राजीव कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।