Move to Jagran APP

काकोरी कांड के शहीदों को किया याद

शाहजहांपुर : काकोरी कांड के महानायक शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 11:27 PM (IST)
काकोरी कांड के शहीदों को किया याद

शाहजहांपुर : काकोरी कांड के महानायक शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां को अंग्रेजों द्वारा दी गई फांसी को जिले में शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।

loksabha election banner

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शहीद को नमन करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में अशफाक उल्ला खां की मजार पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि बलिदान दिवस ही नहीं बल्कि हमें अमर बलिदानियों को हर रोज याद करना चाहिए। शहीदों की कुर्बानियों से हमारे देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि हमें एक अच्छा नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। अपने कर्तव्य एवं अधिकारों के प्रति सजग रहे और सामाजिक एकता का भाव बनाए रहें। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष तनवीर खां, एसडीएम सदर जयनाथ यादव ने भी शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना, सीडीओ डा. राम मनोहर मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने टाउनहाल स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष कैंडल जलाकर काकोरी कांड के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर महामंत्री अंकित गुप्ता ने कहा कि युवाओं को हमारे शहीद क्रांतिकारियों के विचारों का अनुशरण करना चाहिए। नगर उपाध्यक्ष ऐश्वर्य अवस्थी ने कहा कि क्रांतिकारियों की शहादत को सफल बनाने के लिए युवाओं को उनका अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर नगर मंत्री हर्षित गुप्ता, अमर गुप्ता, आशीष मिश्र, सुनील सैनी, नितिन मिश्र, अनुभव पाठक, अमन सक्सेना, हेमेंद्र वर्मा, राज, अमित यादव, पिंकू कुमार, छुन्नू शर्मा, शगुन गुप्ता, विशाल तनेजा,ठ्ठह्वद्यद्य, विशाल शर्मा, साहिल शर्मा, रचित वर्मा, ताराचंद्र, मृदुल कनौजिया आदि मौजूद रहे। वहीं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं युवा भारत के पदाधिकारियों ने भी शहीद अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी अशित पाठक, जिला प्रभरी मनोज, आत्म प्रकाश त्रिवेदी, भावशील शुक्ल दीप गुप्ता, आरडी झा, ऋषभ देव, आशीष गुप्ता, अरविंद, सौरव, आशीष शुक्ल, रजनीश कुमार मिश्र, करन प्रजापति, अमित मिश्र, अश्वनी अग्निहोत्री, अक्षय अवस्थी, ब्रहम किशोर, ब्रजेश, अनुराग, आलोक, पंकज, सुधांशु, अंशू गुप्ता आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष हरीओम सिंह यादव के नेतृत्व में टाउनहाल स्थित शहीद प्रतिमाओं के समक्ष पहुंच कर शहीदों को माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीओम सिंह यादव ने कहा कि हर व्यक्ति को शहीदों की जीवनशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर विकास प्रभार विनय कुमार नागर, राकेश कुमार, मोहम्मद शफी, जयदेव राणा, मोहम्मद शोएब खान, रवि वर्मा, संदीप कुमार, संजीत कुमार, रामप्रकाश यादव, मनोज कुमार यादव, लालाराम आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, पूर्व अध्यक्ष धर्मेद्र दीक्षित, केबी मिश्र, संतोष गुप्ता, अनूप वर्मा, रामनाथ, बहोला, संजीव गुप्ता, प्रवीन वर्मा, शेखर त्रिपाठी, अजय मिश्र, अदीब अहमद, संजय कुरैशी, प्रशांत कठेरिया आदि लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.