Move to Jagran APP

छह डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

शाहजहांपुर : जबरदस्त गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार शाम से मौसम ने करवट ले ली थी।

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 11:22 PM (IST)
छह डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

शाहजहांपुर : जबरदस्त गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार शाम से मौसम ने करवट ले ली थी। शुक्रवार को बादलों के कारण न्यूनतम में बदलाव नहीं आया लेकिन अधिकतम में एकमुश्त छह अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

loksabha election banner

गन्ना शोध परिषद के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम व अधिकतम में अधिक अंतर न होने के कारण दिन में किसी भी पहर लोगों को राहत महसूस नहीं हुई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ रहे। अलाव तापकर ही लोगों को राहत महसूस हुई। गुरुवार शाम से कोहरे ने रास्तों को ढक लिया था। शुक्रवार देर सुबह तक ऐसे ही हालात रहे। शुक्र यह रहा कि सार्वजनिक अवकाश के कारण मासूमों को स्कूल जाकर ठिठुरना नहीं पड़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम में तो कोई खास फर्क नहीं पड़ा लेकिन अधिकतम ने छह अंकों का गोता लगाया। अमूमन सर्द मौसम में न्यूनतम तापमान से ठंड की मार आंकी जाती है लेकिन 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचे अधिकतम ने अपनी महत्ता दर्शा दी। 14 डिग्री अधिकतम होने के कारण दोपहर में भी लोग मफलर, टोपा, दस्ताने पहने रहने को मजबूर रहे। लोग बेहद आवश्यक काम से ही घर से निकल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.