नन्हें हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तर
जासं , शाहजहांपुर : खुदागंज क्षेत्र में नन्हें सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
जासं , शाहजहांपुर : खुदागंज क्षेत्र में नन्हें सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।
बता दें कि खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा दरोबस्त निवासी 45 वर्षीय नन्हें सिंह सोमवार की शाम सात बजे किसी काम से जा रहा था। गांव में एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया था और गाली देने लगा था। गाली का विरोध करने पर दोनों में हाथापायी शुरू हो गई। आरोपी अपने मकान में गया और लाइसेंसी बंदूक लेकर मकान की छत पर आ गया था। आरोपी ने मकान की छत से लाइसेंसी बंदूक से नन्हें सिंह के गोली मार दी थी। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर रात में आयी, जहां डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने जितेन्द्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ इख्तेयार अहमद ने बताया कि गुरुवार की शाम आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर देशी बंदूक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।