Move to Jagran APP

सोरन, धर्मेद्र, मुकेश, विजय व विश्वनाथ के सिर सजा ताज

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : जिले की उप्र ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 12:17 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 12:17 AM (IST)
सोरन, धर्मेद्र, मुकेश, विजय व विश्वनाथ के सिर सजा ताज

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : जिले की उप्र ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। जिसमें पुवायां में विजय वर्मा, कलान में सोरन सिंह यादव, निगोही में धर्मेद्र सिंह, खुटार में मुकेश मिश्रा तथा तिलहर में विश्वनाथ सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पुवायां में बवाल हुआ, वहीं खुटार में देर शाम तक वोटिंग हुई। परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों के कुनबों में खुशी की लहर दौड़ गई।

loksabha election banner

तिलहर : भूमि विकास ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष पद पर विश्वनाथ सिंह यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। निर्वाचन अधिकारी डोरी लाल ने सपा विधायक की मौजूदगी में प्रमाण पत्र प्रदान किया।

भूमि विकास ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष पद हेतु ग्राम जोधपुर नबदिया के सपा समर्थित प्रत्याशी विश्वनाथ यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया। उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।

खुटार : स्थानीय उप्र ग्राम्य विकास बैंक की शाखा के अध्यक्ष पद का चुनाव देर शाम तक हुआ। शाम करीब सात बजे मतदान पूरा हो सका। कुल 4097 मतदाताओं में से 1378 ने वोट डाले। मुकेश मिश्रा को 767 वोट मिले। जितेंद्र सिंह को 526, ममता शुक्ला को 123 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी अनुराग भारती ने मुकेश मिश्रा को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

निगोही : उप्र ग्राम्य विकास बैंक की शाखा के अध्यक्ष पद के चुनाव में धर्मेद्र सिंह विजयी रहे। चुनाव में 2386 वोटरों के सापेक्ष 133 ने वोट डाले। इसमें से धर्मेद्र सिंह को 125 वोट मिले, जबकि पूर्व अध्यक्ष बादाम सिंह को मात्र आठ वोट ही मिल सके। इस तरह धर्मेद्र सिंह 117 वोटों से विजयी घोषित किए गए।

कलान : कस्बे की उप्र ग्राम्य विकास बैंक की शाखा के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में ब्लॉक प्रमुख सोरन सिंह यादव विजयी रहे। क्षेत्र में 7421 मतदाता थे, जिनमें से 2306 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से सोरन सिंह यादव को 1260 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायक के बेटे वीरेंद्र यादव को 759 वोट मिले। मतगणना में 144 वोट निरस्त घोषित किए गए। मो. आरिफ ने सोरन सिंह यादव को प्रमाण पत्र दिया।

पुवायां : उप्र सहकारी ग्राम्य विकास बैंक अध्यक्ष पद पर विजय वर्मा एडवोकेट सात मतों से विजयी रहे। 1992 से लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज रहे विनोद चंद्र मिश्रा को 696 मत मिले, जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय वर्मा को 703 मत मिले। सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा विनोद मिश्रा की हार पर निर्वाचन अधिकारी सादिक अली पर निरस्त 87 मतों की पुन: गणना करने को लेकर दबाव बनाए जाने पर उनकी दोबारा गिनती की गई। वहीं इसको लेकर विजय वर्मा के सैकड़ों समर्थकों ने हंगामा काटते हारे प्रत्याशी को सत्ता की आड़ में जिताने के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बवाल होता देख मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। जब विजय वर्मा को आरओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया तब लोग शांत हुए। चुनाव में कुल 3482 में से 1484 मत पडे़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.