अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत
शाहजहांपुर : सप्लाई डिपो रोड पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जह
शाहजहांपुर : सप्लाई डिपो रोड पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
गुरुवार की सुबह छह बजे सप्लाई डिपो रोड पर 45 वर्षीय अशोक कुमार सक्सेना निवासी फैक्ट्री इस्टेट थाना सदर बाजार बेहोशी की हालत में मिला था। राहगीरों ने थाने पर सूचना दी थी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक के बहनोई शेरपाल सक्सेना निवासी हल्द्वानी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सिपाहीलाल ओसीएफ में नौकरी करते थे। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी दुलारी की ओसीएफ में नौकरी लगी थी। आठ वर्ष पूर्व अशोक की मां की भी मौत हो गई। मां की मौत के बाद सरकारी आवास खाली हो गया तो अशोक फैक्ट्री इस्टेट मार्केट में रहने लगा। वह मजदूरी कर अपना पेट पालता था। उसकी शादी संतोष कुमारी निवासी पीलीभीत के साथ हुई थी जो आठ वर्ष पूर्व बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई थी। अशोक की मौत की खबर पाकर उसके बहनोई तथा उसकी बहन हल्द्वानी से शाहजहांपुर के लिए चल दिए हैं। अशोक की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।