Move to Jagran APP

किशोरी से तमंचे की बल पर दुष्कर्म

शाहजहांपुर : निगोही क्षेत्र में एक किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किय

By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 11:55 PM (IST)
किशोरी से तमंचे की बल पर दुष्कर्म

शाहजहांपुर : निगोही क्षेत्र में एक किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इधर अल्हागंज क्षेत्र में अधेड़ ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

loksabha election banner

निगोही : थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया जमा खां का एक व्यक्ति तहसील गया हुआ था। उसकी नाबालिग पुत्री घर पर थी। बुधवार की दोपहर बाद उसकी पुत्री खेत पर जा रही थी। गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले गया। आरोप है कि युवक ने तमंचे की बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया। उसने घर पर जाकर परिवार वालों को बताया। किशोरी के पिता ने थाने पर तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अल्हागंज : गांव मऊ की एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी आठ वर्षीया पुत्री मंगलवार की दोपहर गांव में खेल रही थी। गांव का अधेड़ व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाया तो उसने घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.