त्योहारों पर डग्गामार वाहनों की चांदी
शाहजहांपुर : त्योहारों पर डग्गामार वाहनों की जमकर चांदी रही। त्यौहार पर घर लौट रहे लोगों की मजबूरी क
शाहजहांपुर : त्योहारों पर डग्गामार वाहनों की जमकर चांदी रही। त्यौहार पर घर लौट रहे लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने में डग्गामार नहीं चूके। प्रशासन की नाक के नीचे सबकुछ खामोशी से चलता रहा।
पुवायां, जलालाबाद, निगोही, तिलहर, मोहम्मदी आदि मार्गो पर डग्गामार वाहन क्षमता से अधिक सवारियां भरकर फर्राटा भरते रहे। इस दौरान यात्रियों ने अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं किया। वहीं पुलिस डग्गामार वाहनों पर भी खूब मेहरबानी रही। दीपावली पर्व पर जहां ट्रेनों व रोडवेज बसों में भीड़ रही, वहीं जलालाबाद, निगोही, पुवायां, तिलहर, मोहम्मदी आदि मार्गो पर चलने वाले डग्गामार वाहनों की भी बन आई। भूसे की तरह सवारियां भरकर चल रहे इन वाहनों पर खाकी की नजर नहीं गई। त्योहारों पर डग्गामार वाहन बेखौफ होकर क्षमता से अधिक सवारियां भरकर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। यात्रियों को वाहनों की छत पर भी बैठने से गुरेज नहीं किया गया। सफर तय करने की मजबूरी में यात्री डग्गामारों की मनमानी का शिकार बना। कई बार वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के कारण हादसे हो चुके हैं जिसमे कई लोगों की जाने जा चुकी हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन उसके बावजूद इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।