पिता बना हैवान, सात साल की बेटी से दुष्कर्म
शाहजहांपुर : दीपावली वाले दिन एक पिता ने अपनी सात साल की मासूम बेटी पर हैवानियत दिखा दी। चारपाई पर स
शाहजहांपुर : दीपावली वाले दिन एक पिता ने अपनी सात साल की मासूम बेटी पर हैवानियत दिखा दी। चारपाई पर सो रही मासूम का मुंह दबाकर पिता ने दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बच्ची का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
रामचन्द्र मिशन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला में सात साल की मासूम अपनी दादी के साथ सो रही थी। सुबह पांच बजे दादी शौच को चली गई। इसी बीच दूसरे कमरे से पिता वहां आ गया। हैवान बने पिता ने मासूम का मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की वहशियाना हरकत पर बेटी चिल्लाई तो वह भाग गया। आरोपी की पत्नी बेटी की आवाज सुनकर उठी तो देखा कि उसकी पुत्री बुरी तरह रो रही थी। उसकी पुत्री ने पिता की हरकत के बारे में रोते हुए बताया तो सब दंग रह गए। बेटी की मां ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की शिकार बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिया जिला अस्पताल भेजा। डाक्टर ने बच्ची का डाक्टरी परीक्षण किया। महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ने बताया कि पिता के खिलाफ पाक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।