हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
शाहजहांपुर : शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई और
शाहजहांपुर : शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी 35 वर्षीय रामसागर दिल्ली में काम करता था। दीपावली पर घर आ रहा रामसागर गुरुवार सुबह तीन बजे रेलवे स्टेशन पहुंचा। वह टेंपो पर बैठकर मोहम्मदी जा रहा था। जिला पंचायत कार्यालय मोड पर ट्रक ने टेंपो को साइड से टक्कर मार दी, जिससे रामसागर नीचे गिरा और ट्रक से दबकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मोहम्मद जई निवासी 65 वर्षीय अंगूरवती के पुत्र संजीव ने अम्बा टाकीज के पास नया मकान बनवाया था। दीपावली वाले दिन मकान का गृह-प्रवेश था। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे वह दूसरे पुत्र अमित के साथ बाइक से गृह प्रवेश में शामिल होने जा रही थी। कच्चा कटरा मोड पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
जलालाबाद के गाव रुस्तमपुर निवासी रामकुमार बुधवार शाम पूर्णागिरी माता के दर्शन करके लौट रहे थे। याकूबपुर तिराहे पर उन्होंने अपने दोस्तों को उतार दिया। वह कार लेकर जैसे आगे बढ़ा तो खड़े ट्रक में कार से पीछे से जाकर टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
दो घरों में दीपावली को रहा अंधेरा
मृतक राम सागर तथा अंगूरवती के घर पर दीपावली को लेकर तैयारियां चल रही थी। घरों में धुलाई-पुताई आदि हो चुकी थी। दोनों घरों में जैसे ही मौत की खबर पहुंची तो दीपावली की खुशियां मातम बदल गई। दोनों घरों में रोना-पिटना मच गया। मृतक राम सागर अपने पीछे पत्नी महारानी, तीन पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गया है। मृतका अंगूरवती अपने पीछे तीन पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गई है।