बदमाशों ने युवक को बनाया बंधक, दहशत
शाहजहांपुर : बदमाशों ने एक युवक को गन्ने के खेत में बंधक बना नशीला पदार्थ सुंघा दिया। फिर उसे एक घंट
शाहजहांपुर : बदमाशों ने एक युवक को गन्ने के खेत में बंधक बना नशीला पदार्थ सुंघा दिया। फिर उसे एक घंटे बाद छोड़ दिया। बदमाशों की आवाजाही से लोगों में दहशत है। उन्होंने खेत पर जाना बंद कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर कला निवासी 26 वर्षीय तौले राम सोमवार की शाम पांच बजे खेत से लौट रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले गए। फिर नशा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। एक घंटे बाद बदमाश उसे छोड़कर चले गए। शाम को परिवार वाले ढूंढते हुए आए तो वह गन्ने के खेत में बेहोश पड़ा मिला। होश आने पर उसने सारा वाकया बताया। बोला, काले कपड़े पहने पांच बदमाशों के हाथ में रायफल थी। बदमाशों की भाषा वह नहीं समझ पाया। बदमाश दिखने से ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई है। इसी डर से लोगों ने खेत पर जाना बंद कर दिया है। सूचना पर एसओ आशीष शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।