शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
शाहजहांपुर : शादी का झांसा देकर प्रेमी ने युवती का करीब एक वर्ष तक यौन शोषण किया। बाद में शादी से मन
शाहजहांपुर : शादी का झांसा देकर प्रेमी ने युवती का करीब एक वर्ष तक यौन शोषण किया। बाद में शादी से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने थाने पर शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का देवकली गांव के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब एक वर्ष पहले दोनों लोग घर से भाग गए थे। भागने के पंद्रह दिन बाद दोनों वापस आ गए थे। जिसके बाद दोनों परिवार वालों में लड़की बालिग होने पर शादी करने का समझौता हुआ था। आरोप है कि इसके बाद उसका प्रेमी उसके साथ यौन शोषण करता रहा। दो माह पूर्व लड़की बालिग होने पर लड़की ने प्रेमी से शादी करने को कहा तो प्रेमी तथा उसके घरवालों ने शादी करने से मना दिया। इससे आहत पीड़िता मंगलवार की शाम थाने पहुंची। युवती ने एसओ को सारा वाकया बताया। आरोप है कि उसका प्रेमी बराबर उसका यौन शोषण करता रहा। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।