अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
शाहजहांपुर : शौच को निकले अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। उसने अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या
शाहजहांपुर : शौच को निकले अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। उसने अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण कोई सही नहीं बता सका है।
थाना क्षेत्र के गांव झबरा निवासी 50 वर्षीय झबरा बुधवार की सुबह छह बजे खेत पर शौच करने के लिए निकला। ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर अंगौछे से लटका हुआ देखा। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। उसकी पत्नी सुशीला बाग में आई और गांव वालों की मदद से उसने शव को नीचे उतार लिया। वह शव को लेकर अपने घर चले आई। उसकी पत्नी का कहना है कि उसके पैर के तलवे में खून निकल रहा है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। इधर सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।